फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक गिरफ़्तार, एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक गिरफ्तार, एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

- नप चेयरमैन की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। नगरपालिका में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ नपा कार्यालय में एक व्यक्ति द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी शहर का प्रतिष्ठित व्यापारी है और प्रदेश सरकार में एक बड़े पोर्टफोलियो वाले मंत्री का नजदीकी बताया जाता है। नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने बताया कि नपा कार्यालय की महिला कर्मचारी ने इस मामले में उन्हें लिखित शिकायत दी थी जिसके आधार पर पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस को दी शिकायत में नपा चेयरपर्सन ने बताया कि पीड़ित कर्मचारी ने लिखित शिकायत दी, जिसके अनुसार वह वीरवार को नपा कार्यालय में कार्य कर रही थी। इसी दौरान लाडवा वार्ड 10 निवासी धर्मपाल भी मौके पर पहुंच गया और उसके साथ काम के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। शिकायत के आधार पर लाडवा पुलिस ने धर्मपाल के खिलाफ महिला कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धर्मपाल को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मामले के सामने आने के बाद कुछ रसूखदार लोगों ने आरोपी धर्मपाल की नपा चेयरपर्सन और महिला कर्मी के साथ सुलह की भी कोशिश की, लेकिन यह कोशिश सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें