फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर कार ने मारी ऑटो को टक्कर, चार महिलाओं सहित 10 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर कार ने मारी ऑटो को टक्कर, चार महिलाओं सहित 10 घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर स्थित पिपली चिड़ियाघर के समीप एक ऑटो को तेज गति से आ रही एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार 4 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल रिश्तेदार हैं, जो अंबाला में सेवानिवृत्त हुए रिश्तेदार की पार्टी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव चंदलाना जिला कैथल निवासी रामकुमार अपनी पत्नी कविता, साले मुनीष व रिश्तेदार बिंदू देवी लाडवा, मूर्ति देवी, राजरानी व राहुल के अलावा तीन अन्य के साथ अंबाला में जन स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए रिश्तेदार की विदाई पार्टी में गए हुए थे। वे ऑटो मेें सवार होकर अंबाला से कुरुक्षेत्र आ रहे थे। जब वे पिपली चिड़ियाघर के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक सहित सभी सवार घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें