फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक की नोक पर पिता-पुत्र को बीज के कमरे में बंद कर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहाबाद। बीती रात तीन अज्ञात लोगों ने नई अनाज मंडी में दुकान पर बैठे पिता पुत्र को रिवाल्वर के बल पर बीज के कमरे में बंद कर दिया और कार लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहर की नाकाबंदी करवाकर आरोपियों की खोज शुरू की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में हुडा निवासी अखिल गोयल ने कहा है कि रात लगभग सवा नौ बजे अपने पिता के साथ दुकान पर बैठा था। जब वह दुकान से चलने लगे तो एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और लेबर की बात करने लगा। जब उन्होंने मना कर दिया तो अज्ञात व्यक्ति ने आवाज देकर अपने दो साथियों को बाहर से बुला लिया। उन्होंने आते ही अपने बैग से बंदूक निकाल ली और पिता पुत्र पर तान दी। अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे मोबाइल ले लिए। शिकायत में कहा गया कि तीनों आरोपियों ने उनसे गाड़ी की चाबी व दुकान की चाबी ले ली और उन्हें धमकी दी और गल्ले की चाबी मांगी। जब उन्होंने चाबी देने से इंकार किया तो उन्होंने पिता पुत्र को बीज वाले कमरे में बंद कर दिया और गाड़ी लेकर भाग गए। शिकायत में कहा गया कि दुकान करने के बाद अज्ञात व्यक्तियों ने उनको धमकी दी कि अगर कहीं फोन किया या शोर मचाया तो उन्हें जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है वहीं अनाज मंडी में इस घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें