फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप : ग्रामीणों का दावा- जगदीप और उसकी पत्नी रीना की ये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
गांव सारसा में मासूम समर-सिमरन-समीर की निर्मम हत्या से गांव में मातम पसरा है। परिजन और गांववासी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बच्चों की निर्मम हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके चाचा जगदीप मलिक को मुख्य अरोपी बनाया है। साथ ही बच्चों के पिता सोनू पर भी हत्या करवाने का आरोप लगा है। कुछ ग्रामीण परिवार की बेशकीमती जमीन को इस हत्याकांड की जड़ बता रहे है तो कुछ बच्चों के पिता सोनू के दूसरी महिला से अफेयर को वजह मान रहे है। अब सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप ने ग्रामीणों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति और महिला के बीच बातचीत हो रही है।
दो मिनट 55 सेकेंड की इस ऑडियो क्लिप में ग्रामीण दावा कर रहे है कि यह बातचीत हत्याकांड के बाद जगदीप और उसकी पत्नी रीना के बीच की है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने भी इस हत्याकांड में बच्चों के पिता के शामिल होने का दावा किया था। फिलहाल, बच्चों का पिता सोनू पुलिस हिरासत में है और जगदीप पुलिस रिमांड पर। पिहोवा डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है। बच्चों के पिता सोनू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी जगदीप पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप से खुल सकता है जगदीप और सोनू के बीच पर्दा
इस ऑडियो क्लिप की जांच से पता चल सकता है कि यह हत्याकांड में बच्चों के पिता की कितनी भूमिका है। इस ऑडियो क्लिप की माने तो बच्चों की हत्या बच्चों के पिता ने अपने दूसरी महिला से अफेयर के चलते करवाई है। ग्रामीण भी दावा कर रहे हैं कि यह ऑडियो क्लिप जगदीप और उसकी पत्नी रीना की है। जगदीप का अपने बयान से पलटना भी ग्रामीणों की समझ में नहीं आ रहा।
वायरल हुई ऑडियो टेप में हुई बातचीत
महिला: सोनू ने करा यो काम उसके पापा ने।
व्यक्ति: हां, ईब तो मेरे ऊपर है सारा कुछ, तभी महिला व्यक्ति की बात को काटते हुए कहती है, क्यू है तेरा ऊपर, मन्ना न्यू बतां दे उसका बाप का हाथ है नी, तो तेरा ऊपर क्यू लेवा सारी।
विज्ञापन

व्यक्ति: मेरी सुन ले बात कुछ नहीं है। इसनै ही गोली देई मेरता, इसनै ही बंदुक देई थी, इसो ना सारा कुछ दिया था। दो महीने पहले दारु पी थी जद इन्है गोली दी थी। सुमन की दवाई लेने गए थे, जद इन्हां बंदुक देई थी मेरता। इसनै कय्या था मेरता आपनां तो मरना ही आपां तो सारा लेका मरागें। भई सारे मरे पाछेह केले होजेगे और उरतैह खेहड़ा छुडा लेंगे। आपना हिमाचल आली गेल्या ओठी रैहना। मैं दौ दिन लाइब्रैरी मेह कोनी गया, ओठी रैय्या।
महिला: सोनू लवहा
व्यक्ति: ना, मोरनी रैय्या, मोरनी हिल रैय्या। अकेला गया मोरनी हिल।
महिला: मन्है सच्चाई बतां दे
व्यक्ति: वे कोनी आंदे बस।
महिला: मोरनी हिल गया, आग्यह।
व्यक्ति: बस खत्म।
महिला: डांटते हुए, तोह बतां दे।
व्यक्ति: एक बार देखकैह आए जगह। अगलेह दिन मैं ले गया उन्हेंह।
महिला: अच्छा।
व्यक्ति: ठीक है।
महिला: सोनू के कय्हा पह तन्है ये काम करे है।
व्यक्ति: हूॅ।
महिला: इसनै खुद ना क्यू नीं करै योह काम, जो तनै करे यो काम।
व्यक्ति: चा तैह बालकां पैंडया छुडा दे, अर या अपने आप छुडजेगी। अनी भई सारा तैह पैंडया छुटावागे।
महिला: तन्है शर्म कोनी आई तन्है तीन बच्चैया का ओ कर दिया अर।
व्यक्ति: बस पुछया नी मैनहा के कर दिया, के नहीं।
महिला: जै जांच तो नहीं होई फेर तो थम्ह बचजोंगे।
व्यक्ति: बचदे तो कोनी। मैं तो फंसुगा।
महिला: किस तरहा
व्यक्ति: मेरी लोकेशन है मोबाइल की।
महिला: लोकेशन किस तरहा आई तेरे मोबाइल की।
व्यक्ति: मेरा मोबाइल ऑन था।
महिला: फेर
व्यक्ति: ओठया की लोकेशन है मेरा फोन की। जै मेरे मेंह इतना दिमाग होंदा, न्यू होंदा मैंह कैहना।
महिला: बच्चे मार दिए। ंव्यक्ति: बस, रीना वे कोनी आंदे बस।
महिला: बच्चे मार दिए।
व्यक्ति: मार दिए।
महिला: किसनै मारे।
व्यक्ति: मैनहा मारे।
महिला: तीनो।
व्यक्ति: तीनो।
महिला: सोनू नैह पता इन बातां का।
व्यक्ति: बेरा।
महिला: इब सोनू नेह पकंडू जाका।
व्यक्ति: कोई फैदां नीं।
महिला: फैदां क्यू नीं।
व्यक्ति: सुन ले मेरी बात, तोह सिर्फ नूह दिखा दे, मन्हां तो बेरा कोनी कुछ भी, बस। जे तो तन्हां बेनीफिट है। अन्हीं दोनों जावागे जेल के अंदर।
महिला: देखी जैगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें