रास्ता रोककर शराब की बोतल मारकर किया युवक को घायल
कैथल। मामुली कहासुनी के रंजिशन के कारण एक युवक के सिर में शराब की बोतल मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। जनकपुरी कॉलोनी गली नंबर-10 निवासी संजय ने बताया कि 23 नवंबर को वह लैंबर चौक गीता भवन के पास से जा रहा था। रास्ते में रोहित उर्फ बकरा व एक अन्य युवक आया। जिसने उसका रास्ता रोककर उसके शराब बोतल सिर में मारी। जिसने बोतल से उसकी बोर पेट पर वार करने का प्रयास किया। वहां पर शोर मचाने के बाद वह उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। संजय ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी आरोपी से कहासुनी हुई थी। हैड कांस्टेबल प्रभात ने बताया कि पुलिस ने रोहित व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।