फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश युवकों ने दिन-दहाड़े क्लीनिक में घुसकर मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
नए वर्ष के पहले दिन चार नकाबपोश युवकों ने इंद्री मार्ग पर एक डेंटल क्लीनिक में घुसकर लूटपाट और तोड़फोड़ की। नकाबपोश युवकों ने क्लीनिक के दरवाजों के शीशे तोड़ डाले और क्लीनिक संचालक के साथ मारपीट कर सोने की चेन के साथ ही गल्ले में रखी नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक भाग गए। दिन-दहाड़े हुई वारदात से मार्केट में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्लीनिक के संचालक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि लाडवा-इंद्री मार्ग पर स्वामी डेयरी के सामने उसका गणेश डेंटल के नाम से क्लीनिक है। हर रोज की तरह सोमवार को भी वह अपने क्लीनिक पर रोगियों का उपचार कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे चार नकाबपोश युवक क्लीनिक के अंदर घुस आए। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते चारों युवकों ने उन पर डंडे, बिंडे और लोहे की रॉड आदि से हमला बोल दिया। इससे वे घायल हो गया। उन्होंने क्लीनिक के बाथरूम में घुसकर अपनी जान बचाई। जाते-जाते चारों युवकों ने लैब, शीशे और क्लीनिक का मुख्य दरवाजा भी तोड़ दिया। सभी गल्ले में रखे करीब 15-16 हजार रुपये नगद और सोने की एक चेन लूट ले गए। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। इस बारे में लाडवा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही हमले के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें