फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बखथला में डंडों से हमला,30 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सोमवार दोपहर को गांव बगथला में 30 वर्षीय एक युवक की डंडे प्रहार से जख्मी होने के बाद मौत हो गई। यह हमला गांव बगथला के रहने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक ने किया था। विवाद के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मृतक का नाम तरसेम पुत्र हाकम राम बताया गया है। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11 बजे तरसेम अपने घर से बाहर निकला था। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे उनके गांव वासी बलविंद्र सिंह उर्फ बिल्ला ने तरसेम पर डंडे से हमला किया था और गांव में स्थित खेड़े के पास बेसुध हाल में छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन तरसेम को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही केयू आदर्श थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और गांव बगथला पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक तरसेम के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरु कर दी है मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि गांव वालों से भी इस घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाक्स
घटना के कारणों की जारी हैं जांच
मृतक जिला कुरुक्षेत्र के गांव बगथला वासी 33 वर्षीय तरसेम पुत्र हाकम राम और आरोपी बलविंद्र सिंह एक ही गांव है। हालांकि अभी तक कोई भी ऐसा व्यक्ति सामने नहीं आया है, जिसने की इन दोनों के बीच उपरोक्त घटनाक्रम के कारणों की जानकारी दी हो। परिजनों से इस बारे में जब जानकारी ली तो उन्होंने भी इन दोनों के बीच विवाद का कारण नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आटो रिक्शा चालक है आरोपी
आरोपी गांव बगथला वासी बलविंद्र उर्फ बिल्ला पुत्र जोगिंद्र सिंह की तलाश जारी है। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिये कई जगह छापेमारी भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बताया गया है कि आरोपी बलविंद्र सिंह आटो रिक्शा चलाता है। पुलिस ने उसके परिजनों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें