फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के अचानक ब्रेक लगाने से स्कूल वैन में पीछे बैठे छात्र का सिर स्टेपनी से भिड़ा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सड़क पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली आने से वैन चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे पिछली सीट पर बैठे पांच साल के मासूम का सिर वैन में रखी स्टेपनी से जा टकराया। सिर में गंभीर चोट लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन चालक घायल छात्र को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचा। जहां थोड़ी देर के इलाज के बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रिंसिपल व वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार गांव बारवा निवासी अक्षयवीर (5) पुत्र कर्मवीर बैरागी धर्मशाला परिसर स्थित किड्स एकेडमी में केजी कक्षा का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह स्कूल की वैन पर बैठकर स्कूल के लिए रवाना हुआ। जब परिजनों ने उसे वैन में बैठाया तो उसमें कोई छात्र नहीं था। अगले गांव से बच्चों को लेने के लिए वैन चल दी। गांव से थोड़ा आगे बढ़ने पर वैन के आगे ट्रैक्टर ट्राली आ गई। जिससे वैन चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से वैन में बैठा अक्षयवीर पीछे रखी स्टेपनी से जा भिड़ा। इस टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोटें आई। वैन चालक ने अक्षयवीर को बेहोश देख तुरंत फोन से स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वो घायल अक्षयवीर को लेकर कुुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अक्षयवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक ग्रामीण की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अक्षयवीर के पिता कर्मवीर की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल वैन चालक नफे सिंह निवासी पिंडारसी व स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वैन चालक नफे सिंह को हिरासत में ले लिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व जिप के पूर्व चेयरमैन प्रवीन चौधरी ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन



अक्षयवीर की 25 को थी पांचवीं बर्थडे
गांव बरवा निवासी कर्मवीर की इकलौती संतान था अक्षयवीर। इसी माह 25 तारीख को उसकी पांचवीं बर्थडे थी। परिवार में उसका पांचवीं बर्थडे को लेकर तैयारियां चल रही थी। घर में सभी उसे बेहद प्यार करते थे। दिल्ली में गेस्ट टीचर कर्मवीर मंगलवार को घर आ रहे थे। करनाल पहुंचने पर उन्हें हादसे की सूचना मिली।
उसके पिता कर्मवीर दिल्ली में गेस्ट टीचर के तौर पर कार्यरत है, जो सुबह ही दिल्ली से घर से लिए लौट रहे थे। वे करनाल ही पहुंचे थे कि हादसे की सूचना मिली।

स्कूल प्रबंधन पर परिजनों के आरोप
हादसे के तुरंत बाद स्कूल वैन को धोया गया फिर इसी वैन को उसी चालक के साथ दूसरे बच्चों को लेने के लिए भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन को वैन चालक नफे सिंह ने तत्काल ही फोन के जरिये घटना की सूचना दी पर स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना नहीं दी। स्कूल प्रबंधन जिस निजी अस्पताल में अक्षयवीर को लेकर पहुंचे, वहां जयसिंह नामक एक मरीज भर्ती था। उसने बच्चे को पहचान कर उसके चाचा राममेहर को हादसे की सूचना दी। उसकी सूचना पर ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं, हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा। अक्षय के चाचा राममेहर ने बताया कि जयसिंह की सूचना के बाद उन्होंने स्कूल प्रिसिंपल के फोन पर करीब बीस बार कॉल की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। घर के अन्य सदस्यों को लेकर जब वो अस्पताल पहुंचे तो वहां भी स्कूल स्टाफ नदारत था। स्कूल वैन को बिना हेल्पर चलाया जा रहा था।

हादसे पर स्कूल प्रबंधन की सफाई
स्कूल के प्रबंध निदेशक सुभाष चौहान का कहना है कि उन्हें चालक ने वैन में गिरकर बच्चा घायल होने की सूचना दी। इस पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के साथ मिलकर घायल अक्षयवीर को बचाने का भरसक प्रयास किया। बच्चे की मां को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई। बच्चा जब अस्पताल में घायलावस्था में था तो वैन को दूसरे बच्चे लाने के लिए भेजा गया। उस समय अंदाजा नहीं था कि बच्चे की मौत हो जाएगी। मौत का पता चलते ही दोनों स्कूलों में छुटटी कर दी गई । उन्होंने माना कि उस समय बस में हेल्पर नहीं थी।
विज्ञापन


पुलिस ने माना-स्कूल प्रबंधन से हुई लापरवाही
ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज शर्मिला का कहना है कि हादसे के दौरान वैन में हेल्पर नहीं था और न ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इसमें उन्होंने प्राथमिक तौर पर माना है कि अचानक ब्रेक लगने से बच्चा स्टेपनी पर गिरा है। पुलिस ने बच्चे के पिता कर्मवीर की शिकायत पर आरोपी चालक व प्राचार्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है, जिससे और भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें