फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन का भतीजा बताकर पांच दिनों से स्टाफ नर्सों को युवक करता रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-39
विज्ञापन

सिविल सर्जन का भतीजा बताकर पांच दिनों से स्टाफ नर्सों को युवक करता रहा परेशान
- स्टाफ नर्स को शक हुआ तो सुरक्षा कर्मियों ने किया काबू, माफी मांगकर हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी सिविल अस्पताल में खुद को सिविल सर्जन का भतीजा बताकर स्टाफ नर्सों को पांच दिनों से परेशान करने वाला युवक रविवार को सुरक्षा कर्मियों के हाथों चढ़ गया। जैसे ही दोपहर बाद युवक सिविल अस्पताल के प्रसूति विभाग में ड्यूूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों से पूछताछ करने लगा। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने युवक को दबोच लिया। युवक ने माफी मांगकर अपना पीछा छुड़वाया और मौके देखते ही फरार हो गया।
ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने बताया कि कई दिनों से युवक सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह का भतीजा बनकर प्रसूति विभाग, इमरजेंसी, मेल वार्ड व फीमेल वार्ड सहित अन्य विभागों में स्टाफ नर्सों से रिकॉर्ड मांगता था और नाजायज सवाल-जवाब करता था। रविवार को सुबह भी उस अज्ञात युवक ने प्रसूति विभाग में स्टाफ नर्स के जबर्दस्ती हस्ताक्षर कराए और मरीजों से भी अस्पताल की असुविधाओं के बारे में दिखवाया। युवक कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से करेंगे पहचान : डॉ. सुखबीर
अस्पताल परिसर में मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है और न ही कोई भतीजा। यह संज्ञान में नहीं था। अस्पताल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी और युवक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल परिसर में तैैनात कर्मचारी भी ऐसे किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की सूचना न दें।
- डॉ. सुखबीर सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें