फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसीपल और पी ड़ित शिक्षिका की स्कूल में की एंट्री बैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री महाबीर जैन पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के साथ एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट कमेटी सदस्य नरेंद्र कुमार जैन द्वारा की गई कथित छेड़छाड़ का मामला शुक्रवार को उस समय गहरा गया जब पीड़िता शिक्षिका के साथ स्कूल प्रिंसिपल निधि वर्मा की भी स्कूल में एंट्री बैन कर दी। इसके लिए उन्हें संबंधित मैनेजमेंट की ओर से आर्डर कापी थमा दी गई। मामला डीसी दरबार तक भी पहुंच गया। हालांकि 2 जुलाई को जारी इस आर्डर कॉपी में प्रिंसिपल व पीड़ित शिक्षिका के साथ-साथ छेड़छाड़ के आरोपी मैनेजमेंट सदस्य नरेंद्र कुमार जैन का भी नाम शामिल किया गया है।
एंट्री बैन किए जाने का प्रिंसिपल व पीड़ित शिक्षिका को उस समय पता चला जब वे रोजाना की तरह सुबह स्कूल में ड्यूटी टाइम पर पहुंचीं। स्कूल के मेन गेट पर पहुंचते ही कर्मियों ने प्रिंसिपल और पीड़ित शिक्षिका को गेट पर ही रोककर एंट्री बैन की आर्डर कॉपी थमा दी। इसके बाद प्रिंसिपल एवं पीड़िता स्कूल मैनेजमेंट से लेकर पुलिस-प्रशासन को भी गुहार लगाती रहीं। मगर करीब दो घंटे तक यह दोनों स्कूल के मेन गेट के बाहर खड़े होकर कार्रवाई का इंतजार करतीं रहीं। आखिरकार कोई कार्रवाई ना होते देख इन्हें मायूसी के साथ बैरंग लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल का चार्ज भी वाइस प्रिंसिपल को दे दिया गया। वहीं उपरोक्त तीनों पर यह एंट्री बैन कब तक रहेगा, इसका आर्डर की कापी में कोई उल्लेख नहीं है। इधर स्कूल मैनेजमेंट के आरोपी सदस्य को शुक्रवार को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन


स्कूल की एक शिक्षिका ने महिला थाना में शिकायत में दर्ज कराते हुए आरोप लगाए थे कि 17 जुलाई 2018 को मैनेजमेंट चेंबर में मीटिंग के लिए उन्हें बुलाया गया था। करीब 40-45 मिनट मीटिंग के बाद प्रिंसिपल चेंबर से बाहर चली गई, इसी के साथ वह जैसे ही बाहर जाने लगी तो वहां स्कूल मैनेजमेंट के सदस्य नरेंद्र कुमार जैन ने कुर्सियों की सफाई को लेकर बात करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में यह भी बताया कि जब उसने इस घटना के बाद शोर मचाया तो वे कार लेकर बाहर निकल गए। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इधर आरोपी नरेंद्र कुमार जैन से जब उनका पक्ष जाने के लिये कई बार प्रयास के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हुआ, उनका मोबाइल फोन भी स्विच आफ मिला।

आज पुलिस करवा सकती है एंट्री

प्रिंसिपल व पीड़ित शिक्षिका की मानें तो शनिवार को उनकी एंट्री पुलिस कराएगी। उन्हें यह भरोसा डीएसपी तान्या सिंह ने दिया है। इसके साथ उन्होंने आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि वे एंट्री बैन व आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर महिला डीएसपी तान्या सिंह से भी मिली।

डीसी ने फर्म एंड सोसायटी उपनिदेशक को भेजा मामला

प्रिंसिपल व पीड़ित शिक्षिका की एंट्री बैन करने पर जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वे सीधे डीएसपी राज सिंह से मिली , जिसके बाद वे डीसी डॉ .एस एस फुलिया से अपने परिजनों व कुछ स्थानीय कमेटी सदस्यों के साथ मिली। जिला उपायुक्त ने मामले की जानकारी लेने के उपरांत फर्म एंड सोसायटी उपनिदेशक सुषमा बवेजा को भेज दिया, जिस पर उन्होंने यह मामला पंचकुला के अधीन होने की बात कही।


सच्चाई का साथ देना पड़ा महंगा : प्रिंसिपल

प्रिंसिपल निधी वर्मा का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच की थी, जिसकी रिपोर्ट भी मैनेजमेंट को सौंप दी थी। इसमें सच्चाई सामने लाई गई, जिसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ रहा है। उनकी भी एंट्री बैन कर सच्चाई के लिए उठाई जाने वाली आवाज को दबाने का प्रयास है।


एंट्री बैन करने का सचिव को अधिकार ही नहीं : पीड़िता

श्री जेनेंद्र गुरुकुल पंचकुला के अधीन चल रहे श्री महाबीर जैन पब्लिक स्कूल की पीड़ित शिक्षिका ने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त मैनेजमेंट समिति के सचिव की ओर से एंट्री बैन के आर्डर जारी किए गए है जबकि उनके पास यह अधिकार हीं नही है। पीड़िता के साथ प्रिंसिपल का भी कहना है कि वर्तमान में सचिव के तौर पर उन्हें केवल बैंक अकाउंट आदि के संचालन की ही अथारिटी है। उन्होंने बताया कि उन्हें दिए गए आर्डर कॉपी में डीसी, एसपी व एसडीएम को भी प्रति भेजी गई है जबकि शुक्रवार देर सायं तक भी वहां यह पत्र नहीं पहुंचा था।


छापेमारी जारी, जल्द आरोपी किया जाएगा गिरफ्तार- एसएचओ

महिला थाना एसएचओ प्रवीण कौर का कहना है कि शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी मैनेजमेंट सदस्य को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उनके मोबाइल की लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है और ईएमआई नंबर भी सर्च नहीं हो रहा है, लेकिन सूचना अनुसार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



ग्रुपबाजी और साजिश का हिस्सा : नेमचंद जैन

शहर के समाज सेवी नेमकुमार जैन के मुताबिक कुरुक्षेत्र स्थित श्रीमहावी जैन सीनियर मॉडल स्कूल पंचकूला स्थित करीब 100 साल पुरानी संस्था जैनेंद्र जैन गुरुकुल (सन 1929) के अधीन कुरुक्षेत्र का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। कुरुक्षेत्र पंचकूला के अलावा इस मैनेजमेंट के अधीन हिमाचल और पंजाब में भी शिक्षण संस्थान बताये हैं, जिसकी मैनेजमेंट में 21 सदस्य हैं। पिछले दिनों हुए मैनेजमेंट के चुनाव में 21 में एक ग्रुप के साथ 10 और विजेता ग्रुप के साथ 11 सदस्य गये थे, लेकिन नरेंद्र कुमार (कथित आरोपी) इन 11 में से निकलकर बाद में पराजित ग्रुप में शामिल हो गया, इसकी वजह से हारे हुए ग्रुप के जीतने के साथ अब यह विवाद सामने आ चुका है। हालांकि नेम कुमार जैन ने इस बात की भी पुष्टि की है कि पुलिस के पास स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज है, जिसके आधार पर शिक्षिका ने छेड़छाड़ की शिकायत नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें