फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व जान से मारने की धमकी के पांच आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरेश कुमार निवासी गंगहेडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय से उनका पेय जल सप्लाई वाला पाइप लीक था। इसके चलते गंदे पानी की सप्लाई जारी थी। पाइप ठीक करने के लिए वह और उसके ताऊ का लड़का गुलाब सिंह गड्ढा खोद रहे थे। उसी समय उनके गांव का सुरजन सिंह वहां आया और उन्हें गड्ढा खोदने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे पाइप ठीक कर गड्ढे को बंद कर देंगे तो वह उन्हें गालियां देने लगा और चला गया। कुछ देर बाद सुरजन सिंह, उसके लड़के बलराज, जसदेव और सुरजन सिंह का भाई जोगेंद्र सिंह, उसका लड़का हरजीत सिंह कस्सी, डंडों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में वे दोनों घायल हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां मनजीत कौर मौके पर आ गईं। उन्हें देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल अवस्था में लोगों ने उन्हें पिहोवा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि नरेश कुमार की शिकायत पर लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच का जिम्मा एएसआई महेश कुमार को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें