फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने लगाया मुख्याध्यापक पर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस्माईलाबाद(कुरुक्षेत्र)। स्कूल में दसवीं कक्षा के दौरान एक सवाल का जवाब न देने पर छात्र से नाराज शिक्षक ने विद्यार्थी को कक्षा में जमकर पीटा। शिक्षक की पिटाई से छात्र कक्षा में ही बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में वो करीब आधा घंटा तक क्लास में ही पड़ा रहा। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही थाने में मामले की सूचना दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
गांव जखवाला के राजकीय उच्च विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र रवि कुमार ने बताया कि शनिवार को वो स्कूल गया था। क्लॉस रूम में छठा पीरियड चल रहा था। मुख्याध्यापक चंद्रपाल ने इस दौरान विद्यार्थियों से सवाल पूछने शुरू कर दिए। उन्होंने रवि से एक सवाल पूछा, जिसका वो जवाब नहीं दे पाया। इससे नाराज हेडमास्टर ने उसको सभी के सामने अपने पैरों के नीचे दबाकर पीटना शुरू कर दिया। चंद्रपाल ने हाथ में पहने कड़े उसकी कमर पर प्रहार किए। जिससे वह बेहोश हो गया। वहीं, रवि के भाई सेवा सिंह ने बताया कि हेडमास्टर ने उसके सिर पर भी लगातार प्रहार किए, जिससे उसके सिर पर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में पिहोवा के अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सेवा सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेडमास्टर बोले- बेहोशी की बात बेबुनियाद, थप्पड़ मारा
स्कूल के हेडमास्टर चंद्रपाल ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र रवि ने तीन-चार दिनों से होमवर्क नहीं किया था। इससे नाराज होकर उसको कक्षा में एक थप्पड़ मारा था। रवि की बेहोशी की बात पूरी तरह से बेबुनियाद है। छात्र अन्य बच्चों के साथ चलकर अपने घर गया है। वहीं , इस संबंध में थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच वे खुद कर रहे हैं। पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद यदि अध्यापक दोषी पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें