फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत फिर शर्मसार: 39 वर्षीय नौकर ने किया 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के एक गांव में नौकर ने गृहस्वामी की नौ वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। डरी सहमी बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी विरेन उर्फ वीरेंद्र (39) बिहार का रहने है। वह पीड़ित परिवार के यहां कुछ समय से नौकर था और उनके घर पर ही रहता था। इसी दौरान उसने गृहस्वामी की नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पूर्व भी वह इसी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर चुका है। हालांकि उस दौरान डर की वजह से बच्ची ने परिजनों से बात छिपा ली थी। अब दोबारा फिर आरोपी गलत काम करने लगा तो बच्ची ने परिजनों को बता दिया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी नौकर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें