फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरप्रीत हत्याकांड, एक आरोपी की कुछ दिन बाद होनी है शादी, पुलिस आरोपियों की फेसबुक भी खंगाल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में सीआईए-1 पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी तेज कर दी है। पुलिस आरोपियों के फेसबुक अकाउंट भी खंगाल रही है। वहीं मंगलवार को गुरप्रीत का भोग गांव मद्दीपुर स्थित गुरुद्वारा में है। माना जा रहा है कि पंजाब से भी अनेकों सिख नेता इस भोग में शिरकत करेंगे और बढ़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेेंगे। इसलिए पुलिस की भी मद्दीपुर पर पैनी नजर है।
वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी की कुछ दिनों बाद शादी है। यह भी बात सामने आई है कि इसी स्कूल के दो विद्यार्थियों के चित्र ग्रुप में फोटो होने की चर्चा है। लेकिन वह ग्रुप कौन से हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस इस बात पर भी कार्रवाई कर रही है कि आखिर दोनों ग्रुप राजकीय विद्यालय में क्यों रुचि ले रहे थे और किन-किन विद्यार्थियों को प्रधान बनाना चाहते थे। पुलिस आरोपियों के फेसबुक अकाउंट भी खंगाल रही है। वहीं रवि उर्फ रविन्द्र का रिमांड पर मंगलवार को तीसरा दिन होगा और सीआईए-1 पुलिस आरोपी से हथियार व अन्य तथ्य जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिवाली से एक दिन पहले नौ लोगों ने कमेटी चौक बाजार में गुरप्रीत की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपी रवि उर्फ रविंद्र ने खुलासा किया था कि भूपि राणा व मोनू राणा ग्रुप शाहाबाद के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना-अपना प्रधान बनाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों ग्रुपों में तनातनी चल रही थी। इसी विरोधाभास का शिकार गुरप्रीत हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई तरसेम की शिकायत पर मनजीत सिंह निवासी गांव तंगौर, रवि राणा निवासी गांव कठुआ, ऊधम राणा निवासी गांव कठुआ, आदि राणा निवासी गांव सूढ़पुर तथा 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें