फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय भंडारगृह लाडवा केतकनीकी सहायक ने हाथ की नसें काट की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरी में लिखा ‘पत्नी से बहुत प्यार करता हूं, नहीं उठाती फोन’ ब्लेड से हाथों की नसें काटकर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा । केंद्रीय भंडारगृह लाडवा में कार्यरत एक तकनीकी सहायक ने ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नसें काट कर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह दस बजे के करीब मकान मालिक ने खिड़की से झांककर तकनीकी सहायक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी का शव कमरे में पलंग पर पड़े देखा। मृतक लाडवा में रेड रोड पर ज्वाला जी मंदिर के सामने एक मकान में किरायेदार था। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के गांव अंगूठी, तहसील बिचपड़ी का रहने वाला था। आत्महत्या के कारण का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म के लिए कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी लाडवा के केंद्रीय भंडारगृह में चार साल से बतौर तकनीकि सहायक कार्यरत था और लाडवा के रेड रोड पर एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता था। बुधवार को वह रोज की तरह ही शाम 6 बजे ड्यूटी से कमरे पर आया था। वीरवार सुबह उसके गांव से परिजनों ने उससे मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल न उठाए जाने पर उन्होंने केंद्रीय भंडारगृह के प्रबंधक आरएस सैनी को फोन करके धर्मेंद्र का पता लगाने के लिए आग्रह किया। मकान मालिक ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर धर्मेंद्र के कमरे की खिड़की से देखा तो वह खून से लथपथ पलंग पर पड़ा था। यह देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं केंद्रीय भंडारगृह से भी एक कर्मचारी धर्मेंद्र का पता लेने की उसके कमरे पर पहुंचा तो मकान मालिक ने उसे स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

मृतक की डायरी में लिखा मैं अपनी पत्नी बहुत प्यार करता हूं
सूचना मिलने पर लाडवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुचे। पुलिस टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो कमरे में फर्श और पलंग पर खून ही खून पड़ा था। मृतक को पलंग पर खून से लथपथ सीधे लेटे पाया। पुलिस को घटनास्थल से एक खून से सना ब्लेड, डायरी व मोबाइल मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। डायरी में मृतक ने लिखा है कि ‘वह अपनी पत्नी राधा से बहुत प्यार करता है। जब वह अपनी पत्नी को फोन करता है तो वह फोन नहीं उठाती है’।
विज्ञापन

मामला आत्महत्या का : एसएचओ
लाडवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है और मामले की जांच के बाद ही मृत्यु व उसके कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया गया है। वहीं केंद्रीय भंडार गृह के प्रबंधक आरएस सैनी ने बताया कि वह लाडवा केंद्रीय भंडारगृह में वर्ष 2014 से कार्यरत था और अपने काम के प्रति पूरा गंभीर था। उन्होंने बताया कि उसके पिता ने सुबह फोन करके धर्मेंद्र का पता लेने का आग्रह किया था क्योंकि धर्मेंद्र उनका फोन नही उठा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें