फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को हनी ट्रैप में लेने के आरोप में दो महिलाएं और तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को हनी ट्रैप में लेने के आरोप में दो महिलाएं और तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध शाखा ने दुकानदार को हनी ट्रैप में लेने के मामले में दो महिलाओं और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से महिला आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि तीनों युवकोें को दो दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि 11 फरवरी को थाना केयूके में दी शिकायत में अमन जोशी निवासी गीता कॉलोनी थानेसर ने बताया कि उसकी गीता कॉलोनी में दुकान है। शिकायत के दिन उसकी दुकान पर एक लड़की आई, जिसने उसकी मुलाकात किसी दूसरी लड़की से कराई। उसी दिन उसे ऑफिस के कार्य के सिलसिले में पिहोवा जाना था। इस पर लड़की ने उसे नरकातारी रोड पर छोड़ने के लिए कहा तो उसने लड़की को कार में लिफ्ट दे दी। जब वह केयू के निकट पहुंचे तो लड़की ने किसी को फोन किया। वह नरकातारी मोड़ पर पहुंचे तो वहां तीन युवक आ गए। उन्होंने उसकी कार कार रोक कर उसकी चाबी निकाल ली। इसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट करके सोने की दो अंगूठी, गले की एक चेन और लॉकेट सहित अन्य सामान और मोबाइल फोन लूट लिया। लड़की को उतारकर तीनों युवक उसको गाड़ी में बैठाकर घुमाते रहे। इस दौरान आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपये की भी मांग की। उसने अपनी गाड़ी में पड़ा बिना नाम का 12 लाख का चेक उन्हें दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि इस पर आरोपियों ने कहा कि सोमवार को 10.30 बजे तक राशि दे देना, नहीं तो 11 बजे चेक लगा देंगे। एक युवक उसके सारे एटीएम लेकर उनके कोड पूछकर उतर गया। थोड़ी देर बाद उसके एटीएम वापस करके जान से मारने की धमकी देकर उसे ब्रह्मसरोवर के पास उतारकर सभी भाग निकले। उसने घर पहुंचकर परिवारजनों को सारी बात बताई। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किडनैप, मारपीट, गहने छीनने, धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज कर जांच अपराध शाखा-एक को सौंपी थी। अपराध शाखा-एक इंचार्ज निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने इस मामले में दीदार नगर थानेसर निवासी और सिक्किम की रहने वाली और फिलहाल किराएदार आजाद नगर निवासी दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर तीन आरोपियों को अर्जुन चौक कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान कैथल जिले के नवीन निवासी ट्योंठा, बलराज निवासी मुंदड़ी और वेद प्रकाश निवासी कमालपुर के रूप में हुई। निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी पवन निवासी कसान जिला कैथल की गिरफ्तारी अभी होनी है। जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें