फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसकर बुजुर्ग की हत्या कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग ने जिस राज मिस्त्री से बनवाया मकान उसी ने गला घोंटकर की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। थाना सदर थानेसर पुलिस ने करीब एक महीना पहले खेड़ी मारकंडा के एक घर में घुसकर बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्याकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना सदर में दी शिकायत में संजय कुमार निवासी गांव यूनिसपुर जिला करनाल ने बताया कि उसका ताऊ छोटू राम पिछले काफी समय से गांव से अपनी सारी संपत्ति बेचकर खेड़ी मारकंडा की सरस्वती कॉलोनी कुरुक्षेत्र में मकान बनाकर रह रहा था। तीन फरवरी की रात को वशीम, साजिद निवासी चौशाना जिला सहारनपुर यूपी ने उसके करीब 62 वर्षीय ताऊ के घर में घुसकर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर में रखे दो मोबाइल, सोने और चांदी के जेवर, कैमरा एवं अन्य सामान चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच थाना प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह को सौंपी थी। निर्मल सिंह की टीम ने घर में हत्या एवं चोरी करने वाले दो आरोपियों वसीम एवं साजिद निवासी चौशाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी किए गए गहने, नकदी इत्यादि बरामद करने के लिए अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

प्राकृतिक मौत समझकर किया था दाह संस्कार
थाना सदर थानेसर प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि जब फरवरी में छोटू राम की हत्या हुई तो परिवार वालों ने यही समझा कि प्राकृतिक मौत हुई है। पुलिस ने भी 174 की कार्रवाई की थी। बाद में छोटू राम के भतीजे संजय कुमार को शक हुआ तो उसने अपने तौर पर छानबीन की। उसे पता लगा कि ताऊ की मौत वाले दिन घर में चोरी भी हुई है, जिस पर उसने ताऊ के पुराने मिस्त्री वसीम पर शक हुआ। सूचना पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया।
विज्ञापन

राज मिस्त्री वसीम पर विश्वास करता था बुजुर्ग
पूछताछ में वसीम ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है और छोटू राम का मकान भी उसने बनाया था। इसलिए छोटू राम उसपर यकीन करता था। इसी का फायदा उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उठाया। 3 फरवरी की रात को वसीम अपने साथी आरोपी साजिद के साथ सरस्वती कालोनी पहुंचा तथा छोटू राम को फोन करके दरवाजा खुलवाया। रात को छोटू राम के घर पर ही खाना खाया तथा देर रात छोटू राम का गला घोंटकर सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें