फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशाज्ञा का उल्लंघन करके अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने व बनाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें से पुलिस ने बलकार सिंह निवासी डेरा नैसी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 362 लीटर लाहन बरामद किया है। वहीं हिमांशु निवासी ज्योति नगरव राजू निवासी पिपली को काबू करके 24 बोतल ठेका शराब देशी व अंग्रेजी बरामद की है। इसके अलावा निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में चार वाहनों को जब्त करके 179 वाहन चालकों के चालान भी किये गए है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना इस्माईलाबाद में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह को शनिवार को सूचना मिली की बलकार सिंह निवासी डेरा नैसी गांव जलबेहडा में अवैध शराब निकाल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर करके बलकार सिंह को शराब निकालते हुए काबू कर उससे 362 लीटर लाहन बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हिमांशु निवासी ज्योति नगर को 12 बोतल (देसी) व राजू निवासी पिपली को बिना लाइसेंस और बिना परमिट के शराब बेचते 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ काबू किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें