सरकारी स्कूल से अपहरण के बाद चौथी कक्षा के छात्र अमृत का अभी तक सुराग नहीं लगा है। सनसनीखेज इस प्रकरण में युवती सहित दो को पुलिस रिमांड पर लिया है। तीसरे दिन से भी स्कूल छात्र की तलाश में सर्च अभियान जारी रहा। इधर छात्र के मां और परिवार वाले गहरे सदमे में है और रो रोकर बेहाल हो चुके हैं। हालांकि पुलिस ने छात्र को अगवा कर नहर में फेंकने के आरोपी पंजाब के समाना निवासी 21 वर्षीय अक्षय उर्फ जस्सा और 22 वर्षीय उसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया हैं।
युवती के इस मामले में शामिल होने का खुलासा पुलिस कर जल्द कर सकती है। सूत्रों के अनुसार युवती और जस्सा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जस्सा और एक युवती को 10 वर्षीय गुरमीत उर्फ अमृत पुत्र सोमनाथ ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस वजह से जस्सा सोमवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिर्जापुर में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले अमृत को स्कूल के बाहर से बहला-फुसलाकर अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर ले गया था। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से सटे मिर्जापुर के सरकारी स्कूल के बाहर हुई यह घटना काफी चर्चा में है।
युवती के साथ जस्सा का चल रहा था प्रेम प्रसंग: एसएचओ
छात्र की तलाश के लिए भाखड़ा नहर पर दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी रहा। इस मामले में जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी थाना के प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि आरोपी अक्षय का बाजीगर डेरे में अक्सर आना-जाना था। डेरे की एक युवती से अक्षय का प्रेमप्रसंग भी चल रहा था। 11 जनवरी,2020 को आरोपी अक्षय युवती के दादा के अंतिम भोग में भी आया था और दो दिन गांव में ही रहा था।
बाक्स
छात्र के पिता से 12 जनवरी को हुई थी हाथापाई
12 जनवरी को जस्सा व छात्र गुरमीत के पिता सोमनाथ में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई थी। सोमनाथ ने अक्षय को कहा की उसकी इस गांव में कोई रिश्तेदारी नहीं है, फिर भी वह बार-बार यहां क्यूं आता है। इस बात को लेकर अक्षय छात्र गुरमीत के पिता सोमनाथ ने रंजिश रखने लगा था।
बाक्स
हाथापाई के कई दिन बाद फिर डेरे में आया था जस्सा
हाथापाई के कुछ दिन बाद जस्सा गांव में युवती से मिलने के लिए आया था। बताया गया है कि इसी दौरान छात्र अमृत ने जस्सा को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। चर्चा है कि इस बात का किसी को पता न चले इसके लिए दोनों आरोपियों ने आपस में मिलकर साजिश रची।
बाक्स
नहर में तीन किलोमीटर तक चलाया सर्च अभियान
घटना वाले दिन जस्सा अपनी मोटरसाइकिल अमृत को बैठकर कैथल रोड स्थित मिर्जापुर के निकट स्थित भाखड़ा नहर पर सड़क से बाईं ओर करीब 300 मीटर दूर ले गया था,जहां जाकर इस दरिंदे ने अमृत को कंधे पर उठाकर नहर में फैंक दिया था। बुधवार को गोताखोरों ने परिवार और पुलिस टीम की मौजूदगी में तीन किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया,मगर बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका।
घटना से एक रात पहले डेरे में था जस्सा
बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले रात को डेरे में ही किसी के घर पर रुका था, जहां से सुबह मिर्जापुर स्थ:ित प्राथमिक पाठशाला के बाहर पहुुंचकर छात्र गुरमीत के आने का इंतजार करने लगा व गुरमीत को वहां से अपने साथ ले गया था।
आरोपी को नहीं जानते: सोमनाथ
इस मामले में छात्र गुरमीत के पिता सोमनाथ से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी आरोपी को गांव में नहीं देखा था। डेरे वालों से जरूर सुनने में आया कि वह अक्सर गांव में आता जाता रहता था। खास बात यह है कि एक ओर जहां सोमनाथ और जस्सा के बीच हाथापाई की चर्चा डेरे में है,वहीं अमृत के पिता इससे इंकार कर रहे हैं।
बाक्स
पुलिस को गुमराह कर रहा है जस्सा: गोताखोर
समाजसेवी गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि देर शाम डीएसपी ने उन्हें बताया है कि जस्सा ने पुलिस पूछताछ में अब दूसरी नहर में अमृत को फेंकने की बात कबूल की है। गोताखोर के मुताबिक वीरवार को वह दूसरी नहर में अमृत की खोजबीन करेंगे।