फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में दो बार एक ही मेडिकल स्टोर पर हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए अंबेडकर चौक स्थित एसबी फार्मा पर चार दिन में दो बार चोरी कर ली। मंगलवार देर रात्रि भी चोेर स्टोर के दरवाजे को तोड़कर वहां रखे दवाओं के बॉक्स चुरा ले गए। मामले की सूचना पर सुभाष मंडी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुला साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एसबी फार्मा संचालक सतीश कुमार ने कहा कि उसका दवाइयों का होलसेल का काम है और उसका अंबेडकर चौक के पास एसबी फार्मा के नाम से मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर के पीछे उसने एक छोटा सा गोदाम बना रखा है। जहां दवाओं के बॉक्स रखे होते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे गोदाम और मेडिकल स्टोर को ताला लगाकर घर गया था। सुबह नौ बजे गोदाम पर लगा लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था और गोदाम से कई दवाइयों के बॉक्स भी चोरी हो गए थे। सतीश ने बताया कि इससे पहले रविवार को भी चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर दवाइयां चुराई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी। वहीं मंगलवार देर रात्रि फिर से चोरों ने फिर से वारदात को अंजाम दिया। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी धर्मवीर कौशिक ने कहा मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें