पुलिस ने खेत से ट्यूबवेल से तार चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि सोमवार को सतवंत सिंह निवासी गांव स्याणा सैदां ने पिहोवा थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि उसी के गांव ही राजू ने टींडा निवासी स्याणा सैदां व सुरेश कुमार निवासी बाखली के खेतों में लगे ट्यूबवेल से तांबे की तार चोरी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच के दौरान आरोपी राजू को घर से काबू करके पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसी ने ट्यूबवेल से तांबा की तार चोरी की थी जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है।