पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त दो युवकों को छह ग्राम स्मैक(हेरोइन) के साथ काबू किया है। आरोपियों की पहचान सोम उर्फ काला निवासी गणेश कालोनी पिपली और विपिन निवासी सेक्टर-आठ हाल किरायेदार सेक्टर सात के रुप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि सीआइए टू की टीम शनिवार को ब्रह्मानंद चौक ढांड रोड पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को ढांड रोड से ब्रह्मानंद चौक की तरफ बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को काबू करके पूछताछ की। पूछताछ में दोनों की पहचान सोम उर्फ काला व विपिन के रूप में हुई। दोनों के पास बाइक के कागजात भी नहीं थे तलाशी के दौरान उनके पास से छह ग्राम स्मैक हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।