फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये गुम होने पर तलाशी ली तो हत्यारोपी और राहुल के बीच हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर में चार और पांच दिसंबर की रात लकड़ी के मोढ़े से वारकर की गई राहुल की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। श्याम कॉलोनी निवासी राहुल की हत्या मात्र पांच हजार रुपये गुम होने के बाद हुए विवाद में की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांधी नगर की गली नंबर-2 निवासी राजेश उर्फ काकू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी राजेश उर्फ काकू ने बताया कि वह 4 दिसंबर की रात को पड़ोस में चल रहे लेडी संगीत के कार्यक्रम में उपस्थित था। यहां उसके 5 हजार रुपये गिर गए थे। इस कार्यक्रम में श्याम कॉलोनी निवासी राहुल भी उपस्थित था। उससे शक था कि राहुल ने उसके पांच हजार रुपये उठाए हैं। शक के आधार पर उसने राहुल की तलाशी ली थी, लेकिन पैसे नहीं मिले। इससे गुस्साए राहुल ने उसको थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद उसने थप्पड़ का बदला लेने के लिए राहुल के मुंह पर थप्पड़ मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसने वहीं पास पड़े लकड़ी का मोढ़ा उठाकर राहुल के चेहरे पर तीन-चार वार किये। इससे उसका चेहरा खराब हो गया। बाद में उसने उसे घसीटकर गंदे पानी केे नाले में फेंक दिया। मालूम हो कि पांच दिसंबर को गांधी नगर में सुबह गंदे नाले मेें श्याम कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र जयभगवान का शव पड़ा मिला था। सिर व चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था।
कृष्णा गेट पुलिस थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनील वत्स ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें सूचना मिली कि राहुल की हत्या का आरोपी हत्यारोपी राजेश उर्फ काकू बिशनगड़ रोड पर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उसे ठेके के पास से काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें