फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित आरोपी काबू, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज उर्फ गोलू पुत्र मामराज वासी अमरगढ़ मंझाड़ा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि सोनू पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी अमरगढ़ मंझाड़ा ने शिकायत दी थी कि 29 नवंबर की रात को उसके घर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस दौरान सूचना मिली कि 29 नवंबर को बाइक चोरी करने का आरोपी बाइक बेचने के लिए उमरी के रास्ते से यूपी जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने उमरी चौक पर नाकाबंदी कर एक बाइक चालक को काबू करके पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया उसने अपने गांव से ही रात के समय बाइक को चोरी किया था। वह उसे बेचने के लिए यूपी जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें