फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 5

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक 58 केस दर्ज किए गए है जिसमें 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 92 वाहनों को जब्त करके 3889 वाहनों के चालान किए गए है। ये जानकारी एसपी आस्था मोदी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरय से लड़ने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। सोशल डिस्टेंस को अपना ही इससे बचाव संभव है जिसे देखते हुए देश को लॉकडाउन किया गया है। केवल अति आवश्यक कार्य के लिए घर से वाहन निकलने की इजाजत दी गई है। प्रशासन लगातार जनता से घरों में रहने की अपील कर रहा है। सरकार द्वारा सख्त हिदायत है कि कोरोना के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने निदेशाज्ञा का उल्लंघन करने तथा अफवाह फैलाने के आरोप में अब तक 58 मामले दर्ज किए है तथा 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 92 वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया जा चुका है और 3889 वाहन चालकों के चालान भी किये गये है। जिला प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बाक्स
नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में महिला सहित छह गिरफ्तार
नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस पुलिस टीम इंद्री चौक लाडवा पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक महिला अपने बेटे अंकुश व राहुल गोयल निवासी वार्ड न. 11 लाडवा अपनी करियाना की दुकान के पास सट्टा लगवा रहे है और सरकार के आदेशों की अवहेलना करके लोगों की जान को खतरे मे डाल रहे है। पुलिस ने मौके पर छापामारी करके एक महिला समेत अंकुश व राहुल गोयल, शुभम, मोहित, मंगु राम को सट्टे की पर्ची जिस पर अनेक नंबर लिखे हुए थे, को काबू कर लिया तथा उनके कब्जे 2100 रुपये बरामद किए। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम समेत निषेधाज्ञा का उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें