फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्यावृति के आरोप में महिला सरगना सहित पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि यह धंधा होटल के मालिक व आरोपी महिला मिलकर चला रहे थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला होटल में वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां सप्लाई करती है। इस समय भी नए बस स्टैंड के सामने एक होटल के नजदीक युवक रवि व अन्य दो लड़के व एक लड़की मौजूद है। यह सारा धंधा होटल मालिक की मिली भगत से चल रहा है। सूचना पर डीएसपी अजय सिंह की अगुवाई में महिला पुलिस कर्मी को साथ लेकर एक टीम का गठन किया गया और एक कर्मचारी को नकली ग्राहक बनाकर पांच सौ रुपये का हस्ताक्षर किया नोट देकर होटल भेजा गया। जैसे ही होटल में मौजूद व्यक्ति ने नकली ग्राहक से पांच सौ रुपये का नोट पकड़ा नकली ग्राहक ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस ने मौके पर छापामारी करके नवीन कुमार, रवि, उमेश व एक युवती को मौके से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें