सेक्टर स्थित एक सैलून में काम सीख रही नाबालिग ने सैलून में कार्यरत युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक पर आरोप है कि आरोपी पीड़िता की अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करा कर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, आइटी एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने महिला पुलिस थाना में सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री एक सैलून में ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही थी। वहीं सैलून में नीलोखेड़ी निवासी युवक सुखदेव काम करता है। महिला का आरोप है कि आरोपित ने सुखदेव उसकी बेटी को अपनी बातों में फंसा लिया और सेक्टर स्थित एक कॉफी कैफे में ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ पिला कर उसकी अश्लील फोटो खींच ली और वीडियो बना ली। आरोपित ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित उसकी बेटी को शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपित ने उसे धमकाया कि अगर वह शादी के लिए राजी नहीं हुई तो वे उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। आरोप लगाया कि आरोपित ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो नेट पर अपलोड की। थाना महिला पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल कराया। पुलिस ने नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किए हैं। थाना महिला पुलिस प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपित को काबू करने के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर छापामारी कर रही है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।