फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्यावृति की सरगना सहित 3 युवतियां व एक युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में एक सरगना सहित तीन युवतियों व एक युवक को काबू किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार शाम करीब 4 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि अनाजमंडी के निकट स्थित राजा कॉलोनी में एक महिला पिछले लंबे समय से वेश्यावृत्ति का धंधा कर रही है। इस पर शाहाबाद थाना प्रभारी रमेश चंद्र, नारकोटिक्स विभाग के सुरेंद्र सिंह, सिटी चौकी प्रभारी सुनील वत्स और महिला पुलिस इंचार्ज विनोद कुमारी की टीम ने कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारकर मुख्य सरगना सहित तीन युवतियों व एक युवक को काबू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में एक दिल्ली, चंडीगढ़ व लाडवा के नजदीक की है। बताया गया है कि मुख्य सरगना के खिलाफ पहले भी शाहाबाद पुलिस थाना में वेश्यावृत्ति कराने के आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद इसके आरोपी महिला युवतियों को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल रही है। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने कहा कि पुलिस ने सरगना सहित सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें