फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में 20 किलो चूरापोस्त छिपाकर हिमाचल ले जाते तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस राजस्थान से हिमाचल ट्रक में 20 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी। उन्होंने बताया कि गत दिवस एंटी नारकोटिक सेल केएएसआई नीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली की तीन आरोपी जंगा गिर, चालक रिछपाल सिंह व क्लीनर वैशाखी गिर ट्रक में गुजरात से बददी हिमाचल प्रदेश के लिये सामान लोड करके चले थे और रास्ते में राजस्थान से चूरापोस्त खरीदकर ट्रक में छिपाकर लाए हैं। यह ट्रक कुरुक्षेत्र से शाहाबाद, साहा से होकर बददी हिमाचल प्रदेश में जाएगा।
विज्ञापन

सूचना अनुसार यह ट्रक इस समय रकबा गांव सांवला के नजदीक न्यू मोगा पंजाबी वैष्णो ढाबा के पास खड़ा है। एएसआई नीरज कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंच ट्रक की तलाशी ली तो उसके केबिन के अंदर से 20 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। ट्रक के पास खडे़ तीन लोगों को ट्रक के बारे में पूछा को तो ट्रक मालिक ने अपना नाम जंगागिर वासी, कलिनर वैशाखी गिर वासीयान और चालक ने पिहोवा वासी रिछपाल सिंह बताया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और तीनों आरोपियों को थाना सदर थानेसर में नशीले पदार्थ रखने की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें