फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हरियाणा में बनेगा घायल खिलाड़ियों के उपचार के लिए विशेष अस्पताल: मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हॉकी हरियाणा एसो. के अध्यक्ष जयदीप मलिक ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से घायल व अन्य बीमारियों का इलाज करने के लिए विशेष अस्पताल खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार की तरफ से लगभग हरी झंडी दे दी गई है और यह अस्पताल रोहतक में बनाया जाएगा। इतना ही नहीं प्रदेश में हाकी इंडिया की तरफ से अंपायरिंग एवं कोचिंग क्लीनिक भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

वे रविवार को देर सायं उमरी गांव के पास एक निजी संस्थान में हॉकी हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले हॉकी हरियाणा के अध्यक्ष जयदीप मलिक व महासचिव डॉ. सुनील मलिक ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सुझाव व हरियाणा में हॉकी में सुधार लाने के लिए लंबी चर्चा भी की है। हॉकी हरियाणा के प्रधान ने कहा कि हॉकी हरियाणा की तरफ से खिलाड़ियों के उत्थान व विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। इस प्रदेश में पिछले साल सीनियर महिला व सब जूनियर महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। हॉकी हरियाणा के महासचिव डॉ. सुनील मलिक ने कहा कि इस आने वाले वर्ष 2020 में हरियाणा के हिसार जिला में सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 22 से 27 सितंबर तक कानपुर में चौथी हाकी इंडिया फाइव साइड सीनियर हॉकी नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि करनाल में पांच से नौ सितंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन की तरफ से इस साल कई नेशनल हॉकी शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। इस साल की गतिविधियों को लेकर सभी सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कर्ण मैहला, द्रौणाचार्य अवॉर्डी एव सेवानिवृत्त उपनिदेशक बलदेव सिंह, हरियाणा ओलंपिक से जसबीर गिल, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की सहायक निदेशिका सुनीता खत्री, हॉकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकास दीप संधू, हॉकी कुरुक्षेत्र के महासचिव गुरविंद्र सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह, रामपाल लाठर, राज सिंह, जोगिंद्र सिंह संधू, राकेश चैंपियन करनाल, राज सिंह, एन के गौतम, के एस सैनी, शिव कुमार सैनी, डॉ. बलदेव सिंह, बृजभूषण शर्मा, रमेश कुमार, सोहन लाल, संजीव त्यागी पानीपत सहित हॉकी हरियाणा के पदाधिकारी व खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें