जिला पुलिस ने 18 से 24 दिसंबर के बीच हुई स्नेचिंग की चार वारदातों सहित छह मामलों में शामिल 8 आरोपियों को काबू किया है। इन घटनाओं में थाना कृष्णा गेट के क्षेत्र से 2 वारदात, थाना शाहाबाद व थानेसर से एक-एक वारदात हुई, जिसमें पीड़ित की शिकायत पर मामले दर्ज करके जांच की जी रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि स्नेचिंग की इन वारदातों पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्नेचिंग की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए सप्ताह भर में 06 मामलों में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने स्नेचिंग करने के मामले में शामिल एक आरोपी युवराज आनंद उर्फ गौरा बिल्ला वासी सेक्टर-13 को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ से मालूम हुआ कि आरोपी स्नेचिंग की 4 वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके द्वारा की गई सभी वारदातों में महिलाओं को ही उसने शिकार बनाया। उसने आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और घर से नशे के लिए पैसे न मिलने के कारण वह अपनी लत को पूरा करने के लिए स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता है।