फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण करके फिरौती मांगने के आरोप में कथित प्रेमिका सहित चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण करके फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे मेेें वारदात को सुलझाकर चार आरोपी राहुल उर्फ रुबल, सूरज, रवि सहित एक महिला वासी (यमुनानगर) को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 16 जून को धरिंद्र वासी दुधेले जिला सिपौर (बिहार) ने थाना बाबैन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा रितेश वासी परमानंदपुर जिला सुपौल (बिहार) अनाज मंडी बाबैन में काम करता है। उसके भांजे रितेश के साथ ज्ञानी साधा वासी बिहार भी मंडी में ही काम करता था। ज्ञानी साधा की साली सलीता वासी छारी (यमुनानगर) में रहती थी, जो कि उसका भांजा और उक्त युवती फोन पर बातचीत करते थे। 15 जून 2021 को वह अपने एक साथी दशरथ के साथ अनाज मंडी के गेट पर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था।
उसी समय अनाज मंडी बाबैन के गेट पर गाड़ी सवार तीन युवक रितेश के साथ मारपीट करके उसे जबरन गाड़ी में डालकर लाडवा-रादौर रोड की तरफ फरार हो गए थे। कुछ देर बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके भांजे के मोबाइल से उसके पास रात करीब 9:13 बजे फोन करके रितेश को छुड़वाने के एचज में 40 हजार रुपये फिरौती की मांग की थी। कुछ देर बाद आरोपियों ने दोबारा फोन करके 20 हजार रुपये की फिरौती की मांग की थी। शिकायत पर थाना बाबैन में मामला दर्ज करके जांच करते हुए गाड़ी को काबू करके अपहरण करके फिरौती मांगने के आरोपी राहुल उर्फ रुबल, सूरज, रवि सहित महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई विजय कुमार ने बताया कि सलीता और रितेश रोजाना फोन पर बातचीत करते थे। पैसे के लालच में आकर सलीता ने रितेश का अपहरण कराया था। अपहरण के बाद रितेश के फोन से ही फिरौती मांगी गई थी। पैसे न मिलने पर आरोपियों ने एक फोन नंबर देकर 20 हजार रुपये गूगल-पे करने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस के इशारे पर परिजनों ने अपहरणकर्ताओं को रितेश को अनाज मंडी में छोड़कर 20 हजार रुपये कैश देने के लिए मना लिया था। जैसे ही आरोपी रितेश को छोड़ने आए उनको पुलिस के आने की भनक लग गई और आरोपी गाड़ी सवार हो भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करके मशक्कत के बाद आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें