एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक कार चालक को काबू करके उसके कब्जे से एक किलो 40 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी कैथल से पिहोवा एरिया में अफीम सप्लाई करने आ रहा था। पुलिस ने आरोपी बलदेव सिंह निवासी कैथल को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के दलजीत सिंह, राजेश कुमार, आजाद सिंह, रविंद्र कुमार, संजीव की टीम पिहोवा में गुमथलागढ़ू पुलिस चौकी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि बलदेव सिंह अफीम बेचता है। आरोपी वह पिहोवा में अलग-अलग जगह पर अफीम सप्लाई करता है। आरोपी आज भी कार में सवार होकर अफीम बेचने के लिए पिहोवा आ रहा है। सूचना पाकर टीम ने चौकी के पास नाकाबंदी कर दी। टीम ने पिहोवा डीएसपी गुरमेल सिंह को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद टीम को कैथल की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार रोककर चालक से पूछताछ की। कार तलाशी लेने परएक किलो 40 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया। एसपी के मुताबिक रिमांड के दौरान आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर उनके खिला कार्रवाई की जाएगी।