महोदय फोटो को थोड़ा धुंधला कर सकते हैंय
-कथित रिश्वत प्रकरण वीडियो वायरल, चौकी प्रभारी व एएसआई लाइन हाजिर
-चौकी प्रभारी ने किया इनकार,बोले- वो तो मोबाइल की पेमेंट से जुड़ा था मामला
-ज्यादा जानकारी मांगी तो चौकी प्रभारी ने फोन काट कर किया स्विच ऑफ
माई सिटी रिपोर्टर
कुरुक्षेत्र। रिश्वत प्रकरण का कथित वीडियो वायरल होने के बाद कुरुक्षेत्र की सेक्टर-पांच पुलिस चौकी के प्रभारी और एक एएसआई के लाइन हाजिर किया गया है। यह हैरानी की बात यह रही कि कथित वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडिया ने जिला पुलिस अधीक्षक और डीएसपी सहित संबंधित पुलिस चौकी के कथित आरोपी चौकी प्रभारी से संपर्क साधना चाहा तो इन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
बता दें कि उपरोक्त मामला कुरुक्षेत्र के डीएसपी राजकुमार वालिया के क्षेत्र की पुलिस चौकी का है। यहां खास बात यह है कि उक्त वायरल हुई वीडियो की सच्चाई क्या है ? यह फिलहाल जांच का विषय है, लेकिन पुलिस ने उक्त मामले में फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-पांच पुलिस चौकी के प्रभारी चांदी राम और एएसआई सुशील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पता चला है कि यह मामला पति पत्नी के आपसी झगड़े में कथित रूप से रिश्वत लेने से जुड़ा है। बताया गया है कि कई दिन पहले एक महिला ने सांसद नायब सिंह सैनी को खुले दरबार में वीडियो क्लिप दिखाई थी। इसके बाद सांसद सैनी ने पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया था और इस मामले में तगड़ी फटकार भी लगाई थी, लेकिन अभी इस मामले में कार्रवाई चल ही रही थी कि उपरोक्त वीडियो अचानक वायरल हो गया। सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने की खबर फैलते ही जब संबंधित अधिकारियों और जिला पुलिस अधीक्षक से संपर्क करना चाहा तो यह उक्त मामले पर जानकारी देने की बजाए कन्नी काटते रहे। सवाल यह उठ रहे हैं कि पुलिस इस मामले में अपना पक्ष रखने की बजाये और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी पर पर्दा डालने का प्रयास क्यों करती रही ? हालांकि देर रात को एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सेक्टर पांच चौकी के प्रभारी और एक एएसआई को लाइन हाजिर किया गया है और अभी इस मामले की जांच चल रही है। बता दें कि कि जो वीडियो वायरल हुई है, उसमें घटनाक्रम और बातचीत स्पष्ट नहीं है। इधर जब चौकी प्रभारी चांदी राम से संपर्क किया गया तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि उनकी चौकी में किसी प्रकार की रिश्वत का मामला नहीं है, जो वीडियो वायरल हुई है, वह वैसे ही किसी ने वायरल कर दी है। चौकी प्रभारी के मुताबिक चौकी में जो लेनदेन है वह मोबाइल का है। किसी ने मोबाइल की पेमेंट की थी,लेकिन इसे किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इसके आगे का जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन काट दिया,लेकिन जब उनका दुबारा फोन मिलाया गया तो स्विच आफ हो गया।