फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता के अकाउंट से तीन बार में निकाले 40 हजार रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पेटीएम के जरिए उपभोक्ता के खाता से तीन बार में 40 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मोबाइल पर जब रुपये निकाले जाने का एसएमएस आया तो उसे जानकारी हुई। उसने तुरंत बैंक पहुंचकर संपर्क किया। जब उसे पता चला कि किसी अज्ञात ने उसके खाते से रुपये निकाल लिए, उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गांव गुमथलागढू निवासी अमृतपाल सिंह ने बताया कि उसका मेन चौक के पास एचडीएफसी बैंक शाखा पिहोवा में बैंक में खाता है। गत सोमवार को उसके फोन पर 3 एसएमएस आए, जिसमें पेटीएम के जरिए उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाले गए थे, जबकि उसने अपने खाते से कोई भी राशि निकाली या किसी को ट्रांसफर नहीं की थी। ठगी का अहसास होने पर उसने बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी ली। किसी शातिर चोर ने उसके बैंक अकाउंट से तीन बार में, 5 हजार, 20 हजार व 15 हजार रुपये पेटीएम के जरिए निकाल लिए थे। अकाउंट से 40 हजार रुपए निकाले जाने की जानकारी हासिल कर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें