तीन महीने पहले बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक को भी बरामद कर लिया। आरोपी गुरमीत सिंह वासी थेह भेंदा, रविंद्र व अभिषेक उर्फ बिल्ला वासी भागल (कैथल) को अदालत के आदेश से कारागार भेजा है।
थाना शहर पिहोवा पुलिस को 23 जून को दी अपनी शिकायत में गुरदेव सिंह वासी न्यू मॉडल टाउन ने बताया कि वह अपनी बाइक पर अपने जानकार प्रीतम सिंह के घर न्यू शास्त्री कॉलोनी में गया था वह अपनी बाइक को प्रीतम सिंह के घर के आगे खड़ी करके उससे मिलने चला गया था। करीब 20 मिनट बाद वह वापस आया तो उसे उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी गुरमीत सिंह, रविंद्र व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों वारदात कबूल करते हुए चोरीशुदा बाइक बरामद करा दी।