फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल बेचने वाली दो गाड़ियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक माप विभाग के अधिकारियों ने शहर में विभिन्न जगह छापामारी कर डीजल बेचने वाली दो गाड़ियों को पकड़ा है। इससे डीजल बेचने वाले गाड़ी संचालकों में हड़कंप मचा गया। विभाग के निरीक्षक कुलदीप राणा ने कहा कि क्षेत्र में जो पेट्रोल पंप की बजाय अपनी गाड़ियों में डीजल भरकर अन्य वाहनों को सप्लाई करते हैं, उन पर छापामारी की गई। टीम ने अनाजमंडी में बड़े शेड के नीचे एक डीजल से भरी हुई गाड़ी को पकड़ा। इसके साथ ही छोटे हनुमान मंदिर के नजदीक भी एक डीजल से भरी हुई गाड़ी पकड़ी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गाड़ियों में डीजल बेचने वाले लोग न केवल पेट्रोल पंप संचालकों को चुना लगा रहे हैं बल्कि सरकार के राजस्व को भी घाटा हो रहा है। ऐसे लोगों को वाहन चालकों को डीजल नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग मुुनाफे के लिए डीजल में मिलावट भी करते होंगे। इससे डीजल लेने वाले लोगों की गाड़ियों के इंजन को भी नुकसान होगा। इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें