फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच करने के गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र और करनाल की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए 35 हजार रुपये की एवज में भ्रूण लिंग जांच करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। टीम ने आरोपियों से कब्जे से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान सूबे सिंह (दलाल), मुख्यारोपी अंबाला वासी सोनू बजाज, सुखदेव और जितेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करनाल के सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र में एक गिरोह गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करता है। करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एक टीम गठित की गई और स्वास्थ्य विभाग ने अपने डिकॉय की पहचान एक दलाल से कराई और उक्त दलाल ने डिकॉय से भ्रूण लिंग जांच की एवज में 35 हजार रुपये मांगे और मंगलवार पिपली चौक पर बुलाया। प्लानिंग के साथ डिकॉय सुबह 11 बजे पिपली चौक पहुंची। यहां दलाल सूबे सिंह ने उससे 35 हजार रुपये लिए और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर सेक्टर-3 स्थित एक मकान में ले गया। यहां पर उसका अल्ट्रासाउंड किया गया और गर्भ में लड़का होने की बात कही गई। इसके पश्चात दलाल सूबे सिंह डिकॉय को वापस छोड़ने आया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस की टीम ने दलाल को पकड़ लिया।
कुरुक्षेत्र पीएनडीटी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डा. आरके सहाय व डॉ. ऋषि ने बताया कि दलाल सूबे सिंह ने पैसे का लेन-देन करने के लिए अल्ट्रासाउंड करने वाले मुख्य आरोपी सोनू बजाज को भी वहीं बुला लिया। सोनू एक कार में वहां पहुंचा जहां उसके साथ एक निजी अस्पताल का एंबुलेंस चालक सुखदेव और जितेंद्र भी शामिल था। पुलिस ने जैसे ही सोनू को दबोचा सुखदेव वहां से फरार हो गया, जबकि तीनों आरोपी को पुलिस अपने साथ पिपली थाना में ले गई। डॉ. ऋषि ने बताया कि आरोपी सोनू के पास से पोर्टेबल मशीन भी बरामद हुई है। थाना सदर थानेसर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें