फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलबीर सिंह वासी गांव बड़ा स्याणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह गोलन उर्फ जोनी पुत्र अजमेर सिंह गोलन वासी शांति नगरथानेसर ने शिकायत में कहा कि उसके दोस्त पूर्ण सिंह ने उसकी मुलाकात बलबीर सिंह पुत्र करनैल सिंह से कराई थी। बलबीर सिंह ने उसे कनाडा भेजने के लिए 12 लाख रुपये में सौदा तय किया था। उसने 06 अगस्त 2018 को डेढ़ लाख रुपये और 21 सितंबर को 50 हजार रुपये बलबीर के खाता में ट्रांसफर कराए थे। पैसे लेने के बाद बलबीर सिंह उसे जल्दी ही कनाडा भेजने का आश्वासन देता रहा, लेकिन कनाडा नहीं भेजा। इस बारे उनकी कई पंचायतें भी हुई, जिसमें उसने उसके पैसे लौटाने का इकरारनामा लिख कर दिया था। बाद में उसने पैसेदेने से भी इंकार कर दिया। रुपये की मांग करने पर बलबीर सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को सूचना के आधार पर मोहन नगर चौक से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें