फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आढ़त का भुगतान नहीं होने से आढ़तियों में रोष

Wed, 10 Dec 2025 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जानकारी देते पूर्व सचिव बलदेव शर्मा व संदीप कंसल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। धान का सीजन समाप्त हो चुका है और किसानों की धान का भुगतान भी हो चुका है लेकिन आढ़तियों की करोड़ों रुपये की आढ़त का भुगतान न होने से अनाज मंडी के सभी आढ़तियों में रोष है। आढ़त न मिलने से मंडी में आढ़तियों को पैसे की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ये जानकारी अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व सचिव बलदेव शर्मा ने दी।
विज्ञापन

संदीप कंसल ने बताया कि आढ़ती सरकार व किसान के बीच कड़ी का काम करता है। सरकार ने आढ़तियों को धान के सीजन की आढ़त जो करीब नौ करोड़ रुपये बनती है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिससे मंडी में आढ़तियों को पैसे की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मजदूरों की मजदूरी का भी आधा भुगतान किया है।
धान का सीजन खत्म हो चुका है तथा प्रवासी मजदूरों को अपने घर जाना है। ऐसे में सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसे की किल्लत के चलते मंडी में हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मजदूरों की मजदूरी व आढ़तियों की आढ़त का भुगतान जल्द किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें