फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीपीएलओ ने किया चंडीगढ़ कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीपीएलओ ने अपनी मांगों के लिए बुधवार को कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ कूच किया। कर्मचारियों ने इसको न्याय पैदल मार्च नाम दिया। उन्होंने बताया कि सीपीएलओ की भर्ती हरियाणा सरकार ने की थी और पंचायत ऑपरेटर के तौर पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

भर्ती के दौरान वेतन के संबंध में सटीक जानकारी नहीं दी गई थी। उसके बाद कुछ परीक्षाएं ली जिनमें नेगेटिव मार्किंग की गई। सरकार की विभिन्न जनहित-कल्याणकारी योजनाओं का काम कराया गया। सीपीएलओ मुकेश कुमार ने कहा कि शुरुआती स्तर पर स्पष्ट नहीं बताया लेकिन बाद में बताया कि उनका मासिक वेतन केवल छह हजार रुपये है, जोकि आज की महंगाई के दौर में घर के खर्च निकालने के लिए बहुत कम राशि है। इससे कहीं अधिक राशि तो चौकीदार को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें