फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गो रक्षकों ने तस्करों से छुड़वाए नौ गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रैणी गो रक्षक दल ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना पर गो तस्करों से नौ गाेवंश को छुड़वाया। इससे पहले दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे 44 पर करीब दो किलोमीटर तक गो तस्करों का पीछा किया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों तस्कर मौके से भाग गए। तस्कर गोवंश को काटने के लिए मेवात ले जा रहे थे।
विज्ञापन

गो रक्षक दल के कार्यकर्ता निखिल बजाज ने बताया कि गुरुवार रात को सूचना मिली कि हाईवे पर पंजाब से एक ट्रक गोवंश भर कर मेवात भेजा जा रहा है। इसके बाद गो रक्षक दल ने पिपली चिडिय़ाघर से ट्रक का पीछा करते हुए सेक्टर तीन के पुल पर रुकवाया लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। चेकिंग के दौरान ट्रक से नौ गोवंशों को मुक्त कर गोशाला में छोड़ा गया। इसी के साथ पुलिस को मामला दर्ज करवा तस्करों को काबू करने की मांग की। इस मौके पर नवीन सदाना दीपक कुमार, रवि, मिलन जून, सोनू व अजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें