जिले में लगातार दूसरे दिन चार नए केस मिले है। इससे अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव केस का आंकड़ा 137 तक पहुंच चुका है, जबकि शाहाबाद के कमेटी बाजार में रहने वाली एक नर्सिंग सिस्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। बताया गया है कि उक्त नर्सिंग सिस्टर बराड़ा जिला अंबाला सीएचसी में सेवारत है, जो रोजाना अंबाला से शाहाबाद आना जाना करती हैं। हालांकि नर्सिंग सिस्टर का सैंपल अंबाला में लिया गया था।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 3 ओर लोगों ने कोरोना वायरस को हराकर जीत हासिल की है। इन तीनों लोगों के सैंपल नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना के 4 नए केस सामने आए है। इस जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 107 मरीज ठीक हो चुके है और अब तक 137 कोरोना वायरस के सैंपल पॉजिटिव आ चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 12239 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है, जिनमें से 11399 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। शुक्रवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की रिकवरी का ग्राफ काफी अच्छा है। इस जिले में रोजाना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे है। इसलिए लोगों को घबराने की बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है। इस वायरस से संक्रमित समानी के 21 वर्षीय युवक, विवेकानंद कॉलोनी से 41 वर्षीय युवक व सेक्टर-13 से 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट नेगटिव आ गई है, इनकों ठीक होने पर हिरमी कोविड केयर सेंटर व घर में आईसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में 4 नए कोरोना केस सामने आए है, इसमें सेक्टर 3 से 49 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 से ही 53 वर्षीय व्यक्ति, थानेसर शहर से 31 वर्षीय महिला व गांव रामशरण माजरा से 63 वर्षीय महिला के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सबकी ट्रैवल हिस्टरी पंजाब की बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2583 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 166 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है और 68 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि 9 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 18 मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर, मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में 1, कल्पना चावला में 1, गुरुकुल नीलोखेड़ी में 1 दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 12239 सैंपलों में 11399 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 840 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 137 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 107 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 107 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 30 एक्टिव केस है।
नर्सिंग सिस्टर को मुलाना अस्पताल में आईसोलेट किया
एसएमओ डा. रूपिंद्र सैनी ने बताया कि नर्सिंग सिस्टर को मुलाना अस्पताल में आईसोलेट किया गया है, जबकि नर्सिंग सिस्टर के परिजनों के सैंपल भी मुलाना में लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट कल तक आ जाएगी। एसएमओ ने बताया कि इसी तरह शाहाबाद के गांव डीग में स्थित पीएचसी का आईए भी कोरोना पॉजीटिव मिला है। पीएचसी को बंद कर दिया गया है और यहां के कर्मचारियों को होम क्वांरटीन किया गया है और सभी कर्मचारियों के सैंपल शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. कुलदीप राय ने लिए हैं। उन्होंने बताया कि शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व चार सब सेंटरों के कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले एक बार इन कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अब फिर से एक बार सुरक्षा की दृष्टि से सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे।