फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एलएनजेपी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित 196 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सुशांत सिटी वासी 31 वर्षीय चिकित्सक, लाडवा सीएचसी के 50 वर्षीय हेल्थ इंस्पेक्टर और तीन मासूमों सहित 16 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। अब कोविड पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़कर 23 हजार 532 तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना से 359 मरीजों की मौत भी चुकी है। फिलहाल एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 656 तक पहुंच गया है। इनमें से 599 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 57 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। राहत की बात है कि संक्रमितों में से अभी तक 22 हजार 517 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 645852 में से 6290900 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। विभाग द्वारा लिए गए आरटीपीसीआर के 1150 और रैपिड एंटीजन के 250 सैंपलों की जांच करने पर 196 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं लाडवा निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका उपचार मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें