फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दंपती समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपियों ने महिला की बेटी की शादी न होने देने की धमकी भी दी है। थाना सदर में दर्ज शिकायत में पोली निवासी पिपली ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी भाभी सुनीता के पास पांच बेटियां हैं। उसकी भाभी अपनी एक बेटी की शादी करना चाहती है, मगर पड़ोस का पम्मू और उसका परिवार उसकी भतीजी की शादी नहीं होने देने की धमकी दे रहा है। 31 अक्तूबर को आरोपी उसकी भाभी के घर के सामने आकर पटाखे जलाने लगे। उसकी भाभी ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने राॅड से उसकी भाभी के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसकी भाभी खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ी। आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी बेटी की शादी करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन



गाली देने का विरोध किया तो घोंपा सुआं
लाडवा। पुलिस में दर्ज शिकायत में राजन निवासी लाठी धनौरा ने बताया कि वह अपने चाचा तेजपाल के साथ खाने पीने के लिए दुकान पर गया था। यहां पर पहले से मौजूद राजेश कुमार निवासी बरोट उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो राजेश ने अपने हाथ में पकड़ा सुआं उसके पेट में घोंप दिया। जख्मी हालत में उसके चाचा ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें