शाहाबाद। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचकुला में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाहाबाद की वार्ड-13 की पार्षद नवनीत कौर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पार्षद नवनीत कौर ने कहा कि वे गर्व और खुशी के साथ कह सकती है कि उनका वार्ड अब पूरी तरह नशा मुक्त है। हरियाणा एनसीबी की ओर से निरंतर चलाए गए अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों और वार्डवासियों के सामूहिक प्रयास से यह संभव हुआ। आज हमारे वार्ड में कोई भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं, यह हम सभी की सामूहिक जीत है।
कार्यक्रम से शाहाबाद लौटने पर पूर्व नपा प्रधान हरीश कवात्रा, नपा उपप्रधान भाविका कवात्रा, पार्षद सुनील बत्रा, विजय कलसी, अमृत लाल, पंकज सिंगला, अमित सिंघल और आदर्श सेवा समिति के महासचिव जसबीर सिंह दुग्गल आदि ने नवनीत कौर को बधाई दी।