फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ एक सीमा रक्षक की भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मी : नायब

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी बन चुकी है। इस महामारी से बचाव के लिए जहां लोग अपने-अपने घरों में बैठे हैं, वहीं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी भी इस लड़ाई में एक सीमारक्षक की भूमिका निभा रहे है। इन वीर सैनिकों का मान-सम्मान और उत्साह बढ़ाना सबका कर्तव्य बनता है। सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं मोहन नगर चौक पर पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फुल भेंटकर सरकार, प्रशासन और आमजन की तरफ से धन्यवाद किया। सांसद ने कहा कि वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक लाकडाउन कर लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है। जहां लोग अपने-अपने घरों में इस महामारी से बचने के लिए बैठे हुए है, वहीं डाक्टर, नर्स, पुलिस व प्रशासन फ्रंट पर आकर कोरोना वायरस से लोगों को बचाने का काम कर रहा है। विधायक सुभाष सुधा ने पुलिस कर्मियों का सम्मान करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एक सैनिक की भूमिका निभा रहे है। इन सैनिकों का उत्साह बढ़ाने और दूसरे लोगों को प्रेरित करने के लिए ही फूल भेंट किए गए है। इन पुलिस कर्मियों के संसाधनों की कमी को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें