फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह : रिहर्सल में 1800 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में 18 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। 34वें दीक्षांत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए 17 फरवरी को दोपहर दो बजे को रिहर्सल होगी, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि समारोह में 212 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधियां और 91 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक अतिथियों द्वारा मंच पर प्रदान किए जाएंगे। यूजी व पीजी के 2959 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। रिहर्सल में सभी विद्यार्थियों का शामिल होना अनिवार्य होगा जो विद्यार्थी रिहर्सल में शामिल नहीं होगा उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभी तक 1800 विद्यार्थियों ने समारोह में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
18 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि, राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय कार्यक्रम अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ और सांसद नवीन जिंदल बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कला एवं भाषा संकाय के इन विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक ः लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कला एवं भाषा संकाय में अंग्रेजी विभाग की वान्या गुप्ता, हिंदी से चेतन, बीलिब साइंस से प्रियंका, एमए पंजाबी से बरनीत कौर तथा एमलिब साइंस से रेनू पंवार को स्वर्ण प्रदान किया जाएगा।
वहीं वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय में एमकॉम से मनप्रीत सैनी, बीए मास कम्यूनिकेशन से ईशा तथा बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन से प्रांशु, बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी से सौरभ सेतिया, एमएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन से रिया, बीबीए ऑनर्स की महक, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन से भावना कुमारी, एमएससी प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग से अंजलि, एमएचएम एंड सीटी से हितेश, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी से सिमरन, बीएससी मल्टीमीडिया से दीपाली सहरावत, एमबीए पंचवर्षीय से ज्योति, मास्टर ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट से गुरप्रीत कौर, एमबीए बजटिड से महक व एमबीए एसएफएस से ईशिका को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
शिक्षा संकाय के इन विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा स्वर्ण पदक ः शिक्षा संकाय के अंतर्गत एमए योगा में कामनी और एमएड स्पेशल एजुकेशन से धीरज कुमार नागर को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं बीएड स्पेशल एजुकेशन से पूजा रानी, एमए शिक्षा से चेरुइयोट इग्नाटियस केची, बीपीएड से हिमांशी, एमपीएड से सरीन छोक्कर, एमएड जनरल से दीपिका रानी, बीटीएम से प्रेरणा, बीए टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट से राहुल, एमएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स से अंजलि को स्वर्ण पदक मिलेगा।
इसी संकाय में बीएससी होम साइंस से महक प्रीत, बीकॉम के तुषार शर्मा, बीसीए से तनु चहल, एमएससी इंजीनियरिंग फिजिक्स से कीर्ति, बीएससी सीबीसीएस की पायल, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स जानवी ढींगरा, एमएससी बायोटेक पंचवर्षीय से शीतल कांबोज तथा बीए सीबीसीएस की सृष्टि को गोल्ड मिलेगा। वहीं फैकल्टी ऑफ इंडिक स्टडीज में गोल्ड मेडल एमए एआईएच में वैशाली सैनी, एमपीए पंचवर्षीय में मुकुल कौशिक, एमए संस्कृत से मुकेश कुमार, एमए दर्शनशास्त्र में मोहित कुमार, एमएम म्यूजिक सितार में आशिफ चौधरी, वोकल में वसुंधरा, एमएफए पेंटिंग में रितु, एमए फाइन आर्ट्स में अनूप तथा बीएफए में रीतिका बवेजा को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें