फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप पर भ्रष्टाचार के आरोप से ठेकेदार नाराज

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते ठेकेदार कुलदीप शर्मा व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते ही ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। शहर के इतिहास में पहली बार ठेकेदारों ने एकजुट होकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता की और नगर परिषद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। ठेकेदारों ने कहा कि जजपा नेता सिर्फ नगर परिषद को ही टारगेट किए हुए हैं। वे इसे छोड़कर दूसरे विभागों को भी देखें।
पिपली रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में ठेकेदारों ने स्पष्ट कहा कि टेंडर प्रक्रिया में विधायक सुभाष सुधा का कोई हस्तक्षेप नहीं रहता है। सभी टेंडर निष्पक्षता से भरे जा रहे हैं। ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से देश दुनिया का कोई भी ठेकेदार फार्म भरकर आवेदन कर सकता है। ऐसे में ठेकेदारों पर झूठे आरोप लगाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जजपा नेता योगेश शर्मा ने नगर परिषद के ठेकेदारों पर यह आरोप लगाया था कि ठेकेदार सड़क निर्माण कार्य और नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यों को सही ढंग से नहीं करते हैं। इसी विरोध में शुक्रवार को नगर परिषद के सभी ठेकेदारों ने प्रेस वार्ता में कहा कि कुरुक्षेत्र में हमने ऐसे ऐसे कार्य किए हैं, जिनको करने से पिछले कई ठेकेदार कतराते थे। ठेकेदार कुलदीप शर्मा गोल्डी और विशाल भाटिया ने कहा कि योगेश शर्मा जजपा नेता है और जजपा- भाजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य कर रही है।
ऐसे में जजपा नेता द्वारा केवल और केवल नगर परिषद को ही टारगेट करना खुद उनकी कार्यशैली को संदेह के घेरे में ला रहा है। अगर वह सचमुच समाज का भला करना चाहते हैं तो समाज में फैल रहे नशे के विरुद्ध बिगुल बजाएं। इस मौके पर आशु खुंगर, अनिल देवगन, अविनाश शर्मा, प्रवीण ढींगरा, राजीव सलूजा, वीरेंद्र धीमान, गिरधारी लाल, वीरेंद्र मेंहदीरत्ता, सोनू खुंगर, धर्मेंद्र राणा, राकेश राणा, रवि राज राणा, नवीन अरोड़ा, दीपांशु मेहता, दीपक माजरा, जगमोहन क्वात्रा, नफे सिंह व अन्य कई ठेकेदार भी मौजूद रहे।
सत्तापक्ष के पार्षदों ने भी की थी प्रेसवार्ता
जजपा नेता की ओर से 24 मई को प्रेसवार्ता बुलाकर नगर परिषद पर आरोप लगाए थे। इसी दिन देर शाम सत्ता पक्ष के पार्षदों ने भी प्रेस वार्ता में योगेश शर्मा पर निशाना साधा था।
विज्ञापन

जल्द करूंगा बड़ा खुलासा : योगेश
उधर योगेश शर्मा कहा कहना है कि नगर परिषद के ठेकेदारों पर वे जल्द बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। आज सभी ठेकेदारों ने प्रेस वार्ता कर उनके आरोपों को गलत बताया है। इसका जवाब बहुत जल्द सबके सामने होगा। योगेश ने कहा कि हमारे हकों के साथ खिलवाड़ होगा तो हमें लड़ाई लड़नी आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें