फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा में बनेगा कंटेम्परेरी स्कल्पचर पार्क, मूर्तियों को स्थायी तौर पर किया जाएगा स्थापित

Tue, 03 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पिहोवा। मूर्तिकारों को सम्मानित करने के दौरान सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम् - फोटो : जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए पंत स्टेडियम में बनाई जाती रंगोली।
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के अंतर्गत 15 दिवसीय नेशनल कंटेम्परेरी स्टोन कार्विंग स्कल्पचर सिंपोजियम का आयोजन किया गया। इसका समापन सोमवार को मूर्तिकारों के सम्मान समारोह के साथ हुआ। समापन अवसर पर सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने सभी मूर्तिकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सिंपोजियम सिर्फ एक कला आयोजन नहीं बल्कि विरासत और भविष्य को जोड़ने वाला सशक्त मंच है। सिंपोजियम की सफलता को आगे बढ़ाते हुए पिहोवा तीर्थ में एक कंटेम्परेरी स्कल्पचर पार्क विकसित किया जाएगा, जहां इन सभी मूर्तियों को स्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह पार्क सालभर चलने वाले क्रिएटिव हब के रूप में काम करेगा जिसमें युवा, स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को प्रशिक्षण, आधारभूत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पारंपरिक पत्थर नक्काशी तकनीकों और आधुनिक कलात्मक नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा।
हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड और प्रदेश सरकार के आर्ट एंड कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सिंपोजियम के दौरान देशभर से आए मूर्तिकारों ने 15 दिन तक दिन-रात मेहनत कर बड़े प्राकृतिक काले मार्बल ब्लॉक्स से 16 भव्य और आधुनिक सोच से प्रेरित पत्थर की मूर्तियां तैयार कीं। ये कृतियां समकालीन कला, साहसिक सौंदर्यबोध और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनीं।
विज्ञापन

यह आयोजन कल्चरल, इकोनॉमिक और एजुकेशनल सरस्वती महोत्सव 2026 की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है जिससे पिहोवा, कुरुक्षेत्र और पूरे हरियाणा को दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे। इससे पर्यटन की ओर रुझान बढ़ेगा, स्थानीय व्यापार को बल मिलेगा और स्कूल, कॉलेज व स्वअध्ययन करने वाले युवाओं को कलात्मक अनुभव व सीखने के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही कुरुक्षेत्र को सरस्वती व सिंधु-सरस्वती अध्ययन के वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी। सिंपोजियम में मूर्तिकार विशाल, नंदकिशोर, सविप राज, आशीष, सुमन, संजीव, नरेंद्र, वीएस कुंडू, हृदय कौशल, डॉ. रश्मि, शालिनी, धर्म नेताम, धर्मपाल, संगम, रंजीत और अमित ने भाग लिया। इस मौके पर तहसीलदार पूनम सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, वरिष्ठ भाजपा नेता युधिष्ठिर बहल, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड सदस्य रामधारी शर्मा, भाजपा नेता राकेश पुरोहित सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें